Himachal Weather: बर्फबारी से हिमाचल में सेब की फसल को हुआ नुकसान, 63 सड़कें भी हुई बंद
पिछले काफी दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हिमाचल वासियों ने गुरुवार को उस वक्त राहत की सास ली, जब पहाड़ी क्षेत्र में हिमपात, भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश और बर्फबारी होने से प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है।

Himachal Weather News: पिछले काफी दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हिमाचल वासियों ने गुरुवार को राहत की सास ली। मनाली के रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हिमापत हुआ है। हिमापत होने के बाद रोहतांग सुरंग के चारों तरफ बर्फ की मोटी परत देखने को मिली। वहीं, प्रदेश का मौसम भी सुहाना हो गया है।
रोहतांग अटल टनल में हिमापत का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश, आंधी और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इस बीच खबर आ रही है कि लाहौल में दस और पांगी में एक जगह हिमस्खलन भी हुआ।
मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, खुमानी और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी से सेब को भारी नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, कांगड़ा, धर्मशाला और सोलन में बिजली गिरने से कई मकानों आग लग गई। इस आगे में 62 भेड़-बकरियों की मौत हो गई।
वहीं, हिमपात की वजह से हिमाचल में 63 सड़कें, 142 बिजली ट्रांसफार्मर और पांच पेयजल योजनाएं ठप हो गई। चंबा में दीवार गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शिमला में गुरुवार रात को झमाझम बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने के पूर्वानुमान है। इस बीच ओलावृष्टि से बागवानों को हुए नुकसान को लेकर ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर और ठियोग से पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने मुआवजा देने की मांग की है।
Recommended Video
खबर के मुताबिक, ओलावष्टि के कारण सेब की फसल को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि इस महीने सेब सबसे नाजुक स्थिति में है, लेकिन ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में सेब के पौधों से फूल झड़ गए हैं, जो फसल आने का पहला कदम है।












Click it and Unblock the Notifications