Himachal Weather: शिमला में हुए हिमपात से बर्फ की सफेद चादर में ढकी पहाड़ियां, 121 सड़कें हुई बंद
लाहुल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी होने के कारण प्रदेश की 121 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं।

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज बुधवार को एक बार फिर बदलने लगा। हाल ही में लाहुल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। भारी बर्फबारी होने के कारण प्रदेश की 121 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। तो वहीं, शिमला में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद लगाई जा सकती है। मौसम विभाग ने भी 25 व 26 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा जिलों की ऊंची पहाड़ियों में हाल ही में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद 121 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। वहीं, हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि बर्फबारी होने से लोगों को जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
के बाद, इन जिलों के हिम-प्रवण क्षेत्रों में 121 सड़कें अवरुद्ध हैं, 113 जलापूर्ति योजनाओं और बिजली आपूर्ति योजनाओं में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 166 आपूर्ति केंद्रों में भी आपूर्ति बाधित हुई है। बता दें कि मंगलवार को शिमला में दोपहर बाद मौसम अचानक से बदल गया और जोरदार ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि देखते ही देखते शिमला की सड़कें और घरों की छत्त ओलावृष्टि की सफेद चादर से ढक गई।
Recommended Video
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वैज्ञानिक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में 25 फरवरी से मौसम फिर करवट लेगा और कई स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी होगी।












Click it and Unblock the Notifications