बारिश से Himachal Pradesh में 9 लोगों की गई जान, 104 करोड़ का हुआ नुकसान...अगले 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

himachal pradesh rain alert: मॉनसून के एक्टिव होते ही हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बारिश कहर बनकर अपना तांडव मचा रही है। हिमाचल में फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और लैंडस्लाइड के चलते चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे और तिन्दी-किलाड़ हाईवे-26 ब्लॉक हो गए।

हाईवे ब्लॉक होने से पर्यटकों समेत स्थानीय लोग फंस गए थे। तो वहीं, मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक प्रदेश में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लोग घायल हैं और 322 पशुधन का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, 104 करोड़ रुपए के नुकसान का भी अनुमान है।

himachal-pradesh-rain-alert

इस बीच शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के संदीप कुमार शर्मा ने बारिश को लेकर ऑरेंज औऱ येलो अलर्ट जारी किया है। संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान उन्होंने कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

संदीप कुमार शर्मा ने मंगलवार 27 को हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, बुधवार 28 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि जून में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। तो वहीं, दूसरी तरफ राजस्व और आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने प्रदेश में भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है।

बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान मंडी और कुल्लू ज़िले में हुआ है। आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मंडी औऱ कुल्लू के आसपास बहुत बारिश हुई है। हमारा अनुमानित नुकसान 104 करोड़ रुपये है। मानसून की शुरुआत के बाद अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

बताया कि 14 लोग घायल हैं और 322 पशुधन का नुकसान हुआ है। तो वहीं, प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की वजह से 301 से अधिक सड़कें ठप हो गई हैं। बिजली के 140 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इस बीच लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमने बंद सड़कों को बहाल करने के लिए 390 मशीनरी भी तैनात की हैं।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी सड़कें बहाल हो जाएं। फिलहाल राज्य में 301 सड़कें बंद हैं। सड़कों की बहाली का काम चल रहा है, 27 जून की शाम तक 195 सड़कें खोली जाएंगी। अगले दो दिनों के दौरान 106 और सड़कें साफ की जाएंगी। बताया कि हमने लगभग 350 भूस्खलन-संवेदनशील स्थानों की भी पहचान की है।

जो भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील हैं। पिछले 48 घंटों से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश मंडी जिले में हुई है। सिरमौर और शिमला में भी बारिश हुई है। जहां तक बारिश की तीव्रता का सवाल है, राज्य में सरकाघाट में 134 एमएम, बलद्वाड़ा में 92 एमएम और सुंदरनगर में भी बारिश हुई।

यह बारिश जारी रहेगी और सिरमौर, सोलन और शिमला में बारिश हो रही है और यह हमीरपुर और कांगड़ा की ओर बढ़ रही है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य में बारिश जारी रहेगी। कहा कि हमने आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हमने फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का अलर्ट भी जारी किया है।

हमने सिरमौर, सोलन, शिमला, कुल्लू और कांगड़ा के लिए फ्लैश फ्लड अलर्ट जारी किया है। अचानक बाढ़ आने की प्रबल संभावना है, और हम राज्य सरकार को समय-समय पर अलर्ट जारी कर रहे हैं। हम राज्य में दृश्यता की स्थिति का अलर्ट भी जारी कर रहे हैं। हमने सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+