Himachal Weather: 30 अप्रैल तक खराब रहेगा हिमाचल का मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच कुल्लू और मंडी में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ है।

himachal weather forecast: भीषण गर्मी और लू के बीच हिमाचल प्रदेश के मौसम के मिजाज ने अचानक गुरुवार 27 अप्रैल को करवट ली। गुरुवार को हिमाचल के कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हुई। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कुल्लू और मंडी में बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
शिमला और सोलन जिले के कुछ हिस्सों में हल्की आंधी चलने से पेड़ों की शाखाएं गिर गई। प्रदेश के कई जिलों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 30 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने के साथ-साथ बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग की मानें तो शिमला, सुंदरनगर (मंडी), भुंटर (कुल्लू), कांगड़ा में आंधी और ओलावृष्टि होने के बाद येलो अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

इसी बीच, शिमला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से बागवानों के साथ किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सेब के साथ मटर को भारी क्षति पहुंची है।
मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, सराज, नाचन सहित जिले में मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर ताजा हिमपात हुआ है। खबर के मुताबिक, शिमला का न्यूनतप तापमान 11.0 दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications