Yellow Alert in Himachal Pradesh: 'पहाड़ों पर हो सकता है भूस्खलन', IMD ने जारी की एडवाइजरी

Himachal Weather Updates: देश के कई राज्यों में इस वक्त मौसम काफी खराब है, पहाड़ों पर भी जबरदस्त ढंग से वर्षा हो रही है तो वहीं हिमाचल में हालात काफी खराब हो गए हैं। यहां के मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान बारिश की वजह से हुआ है। भारी बारिश के कारण बहुत जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित है और कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिसकी वजह से जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है।

 Yellow Alert in Himachal Pradesh

मौसम विभाग ने यहां अगले चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए सैलानियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और कहा है कि वो पहाड़ों की ओर सैर के लिए ना जाएं। मौसम विभाग ने कहा है कि भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर कई स्थानों पर भूस्खलन हो सकता है इसलिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।

भारी बारिश के चलते 104 करोड़ रुपये की हानि

तो वहीं दूसरी ओर राजस्व और आपदा प्रबंधन के सचिव ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि मानसून के कारण इस वक्त पूरे हिमाचचल में भारी बारिश हो रही है जिसके कारण राज्य में काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी और कुल्लू जिले में हुआ है। यहां पर करीब 104 करोड़ रुपये की हानि हुई है। मानसून की शुरुआत के बाद अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 14 लोग घायल हैं और 322 पशुओं को नुकसान पहुंचा है।

चार दिनों में भारी बारिश की आशंका

हिमाचल के कई जिलों में आने वाले चार दिनों में भारी बारिश की आशंका है, जहां बारिश का सबसे ज्यादा खतरा है वो है हमीरपुर, शिमला, ऊना, सिरमौर और मंडी। फिलहाल लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त सारी सावधानियां बरतने को कहा गया है और कहा है कि जब भी घर से बाहर निकलें, हमेशा मौसम की जानकारी लेकर निकलें और दूर जाते वक्त घरवालों के संपर्क में बने रहें और मोबाइल वगेरह हमेशा चार्ज रखें।

उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि हिमाचल के अलावा उत्तराखंड में भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां भी बरसात के कारण भूस्खलन हो सकता है। यहां पर भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को बोला गया और कहा गया है कि वो घर से बाहर जाते वक्त मौसम विभाग की ओर से दिए गए सभी निर्देंशों का पालन पूरी सावधानी के साथ करें क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी मुसीबत को आमंत्रित कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+