मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड ने Himachal में मचाई तबाही, चंडीगढ़-मनाली NH हुआ बंद, ATM बूथ और दुकानें बहीं
Himachal Weather News: मानसून के एक्टिव होते ही हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है। वहीं, ब्यास नदी में पानी का लेवल बढ़ने से एटीएम बूथ और दुकानें बह गई है।
जगह-जगह लैंडस्लाइड से 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई और कई घरों, दुकानों व गौशालाओं को भी नुकसान हुआ है। तो वहीं, मूसलाधार बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है। नदी-नाले उफान पर होने की वजह से पंडोह बाजार पानी में डूब गया है तो वहीं, कई गाड़ियां पानी के तेज वहाव में बह गई।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारी बारिश-भूस्खलन और जलभराव के कारण शिमला-कालका हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही भी आज बंद कर दी गई है। एचपी ट्रैफिक-पर्यटक और रेलवे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के कारण ट्रैक पर पेड़ गिर गए है।
तो वहीं, पुलिस ने कल स्पीति से मनाली जा रहे 30 कॉलेज छात्रों के एक समूह को रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचाया है, जो अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण ग्रम्फू से छोटा धर्रा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंस गए थे। बता दें कि मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे पर छह मील के पास लैंडस्लाइड होने से सड़क बंद हो गई।
कुल्लू में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण ब्यास नहीं का जलस्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने से चंडीगढ़ मनाली हाईवे की एक लेन ब्यास नदी में बह गई। वहीं, दो दुकानें और एसबीआई का एटीएम बूथ ब्यास नदी में बह गया। इतना ही नहीं, मनाली में अटल टनल से कुछ दूरी पर तेलिन नाले में बाढ़ आने से लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है।
इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लाहुल और स्पीति जिले में बाढ़ और हिमस्खलन के साथ-साथ 7 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि लाहुल और स्पीति जिले में लगातार और भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की काफी संभावना है।
इतना ही नहीं, भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के सात जिलों के लिए रेड अलर्ट और तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार दोपहर को जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है।
वहीं, शिमला, सोलन, सिरमौर व लाहौल-स्पीति के लिए येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। आईएमडी ने राज्य में अचानक बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिए भी अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, भारी बारिश के बाद मानपुरा और नालागढ़ को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर सिद्धार्थ फैक्ट्री के पास खेरा जिले में एक पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई।
शिमला में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कोटी और सनवारा के बीच रेलवे ट्रैक बंद कर दिया गया। आपको बता दें कि प्रदेश में 24 जून से अब तक 365 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति मूसलाधार बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। इससे कई लोगों से उनका आशियाना हमेशा हमेशा के लिए छिन गया है।
वहीं, अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 घायल हुए हैं। 44 की मौत सड़क दुर्घटनाओं और ढांक से गिरने से हुई है, जबकि एक की मौत फ्लैश-फ्लड की चपेट में आने से हुई है।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में आने वाला है नया संकट! इन इलाकों में बारिश का अलर्ट! -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Weather Delhi NCR: दिल्ली की ओर बढ़ रहा खतरनाक संकट! घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications