Himachal Weather Update: 14 जून तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
himachal weather update: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 जून तक प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
himachal weather update: बीते सप्ताह हुई बारिश से हिमाचल प्रदेश का मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास भी नहीं हुआ। लेकिन, अब प्रदेश में पारा एक बार फिर बढ़ने लगा है। कुछ इलाकों में तो पारा बढ़कर 40 डिग्री के पार तक पहुंच गया है।
हालांकि, लोगों के लिए राहत की बात यह है कि प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगल तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए हैं। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो हिमाचाल प्रदेश निचले, मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में 14 जून तक हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। साथ ही, उच्च पर्वतीय स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 जून के आसपास तक प्रदेश में मॉनसून की एंट्री की उम्मीद भी जताई है। बता दें शनिवार 10 जून को प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश अधिकतर जिलों में तापमान 30 डिग्री से 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून के पहले सात दिन में नॉर्मल से 66 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। एक जून से 9 जून तक प्रदेश में 19.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 31.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
बिलासपुर, ऊना, सोलन, कुल्लू और हमीरपुर जिला में नॉर्मल की तुलना में 100 फीसदी से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। उधर, लेह मनाली हाईवे लगातार खुला हुआ है। लाहौल घाटी में मौमस साफ है और टूरिस्ट की आवाजाही बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications