Himachal Exit Poll: BJP-कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर, जानें सत्ताधारी पार्टी को कितनी मिलेगी सीट? TV9 एग्जिट पोल

हिमाचल प्रदेश में टीवी 9 एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 33 सीट मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 31 सीट मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रही है।

जयराम ठाकुर, पीएम मोदी

Himachal Pradesh Exit Poll 2022: गुजरात के बाद अब हिमाचल प्रदेश का भी एग्जिट पोल सामने आ गया है। टीवी 9 नेटवर्क के एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 31 सीट मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीट है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। टीवी 9 के एग्जिट पोल में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है।

8 को आएंगे नतीजे

हालांकि, बीजेपी के पास बढ़त है। वहीं आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से हिमाचल प्रदेश का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही है। हालांकि, चुनाव के नतीजे की पूरी तस्वीर 8 दिसंबर को साफ हो जाएगी।

बीजेपी कांग्रेस के बीच टक्कर

हिमाचल प्रदेश में सरकार को वापस लाने के लिए बीजेपी ने चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ा। चुनाव से पहले एक्टिव आम आदमी पार्टी चुनाव के वक्त इतनी असरदार नहीं दिखी। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है। Republic PMarq के एग्जिट पोल में हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर सामने आ रही है।

बीजेपी और कांग्रेस में कुर्सी की अदला-बदली

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। वैसे वहां आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। वहां पिछले कई चुनावों से सत्ता परिवर्तन की परंपरा नजर आई है। मतलब बारी-बारी से बीजेपी और कांग्रेस में कुर्सी की अदला-बदली होती रही है। इसी वजह से जहां इस परंपरा के आधार पर कांग्रेस अपनी वापसी का भरोसा कर रही है, लेकिन बीजेपी यह मानकर चल रही है कि इसबार राज्य में यह परंपरा टूटेगी और दोबारा से उसी की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें- Sudarshan Prabodhan Exit Poll: हिमाचल में भाजपा को जैसे-तैसे जीत, कांग्रेस बहुमत से चूकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+