हिमाचल प्रदेश: CM जय राम ठाकुर के शपथ ग्रहण समारोह की खास तैयारी, 10 राज्यों से शामिल होने वालों की List

शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसको लेकर भी मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की गई।

शिमला। प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिमला में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े दिग्गज शामिल होंगे और पार्टी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी जुट गए हैं। पूरा शिमला भगवा रंग में रंग गया है। बुधवार को हिमाचल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आने का कार्यक्रम भी तय हो गया है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में 27 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और लालकृष्ण आडवाणी सहित दस राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

खुद CM ठाकुर कर रहे हैं तैयारियों की निगरानी

खुद CM ठाकुर कर रहे हैं तैयारियों की निगरानी

मुख्यमंत्री नामित होने के बाद जय राम ठाकुर समूची तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के अलावा समारोह की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने चर्चा की है। वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्ते के अलावा समारोह स्थल पर टका बेंच का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री कहां बैठेंगे और उनके आसपास कौन-कौन रहेगा, शपथ ग्रहण के दौरान मंच पर कौन-कौन मौजूद रहेगा, इसको लेकर भी मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की गई। स्थल पर कहां एंट्री और एग्जिट प्वांट होंगे और कहां कौन बैठेगा इसको लेकर भी चर्चा की गई है?

250 पुलिस वाले देंगे सुरक्षा

250 पुलिस वाले देंगे सुरक्षा

डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पहले ही सुरक्षा का खाका तैयार किया जा चुका है। करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तैनात किया जाएगा। इसके अलावा 250 राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। समारोह वाले दिन स्थल के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर प्रदेश पुलिस के कमांडो और स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। सीआईडी के जरिए अभी से होटलों और सरायों में आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

27 दिसंबर को 'रिज' में कार्यक्रम

27 दिसंबर को 'रिज' में कार्यक्रम

27 दिसंबर को रिज मैदान पर जयराम ठाकुर की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। योगी तो आज ही शिमला पहुंच जाएंगे। वो गुजरात से सीधे ही हिमाचल आ रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी आना लगभग तय रहा है। कई अन्य मुख्यमंत्रियों व केंद्रीय मंत्रियों के आने की भी संभावना है।

शपथ ग्रहण में भाग लेने वाली प्रमुख हस्तियां

शपथ ग्रहण में भाग लेने वाली प्रमुख हस्तियां

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

- राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

- वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी

- गृहमंत्री राजनाथ सिंह

- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज चौहान

- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ रमन सिंह

- मुख्यमंत्री राजस्थान वसुंधरा राजे

- मुख्यमंत्री गोवा मनोहर परिकर

- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ

- मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र रावत

- मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास

- मुख्यमंत्री असम सर्वानंद सोनोवाल

- मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर

- मुख्यमंत्री गुजरात विजय रुपाणी

- केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत

- केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह

- प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय

- उपमुख्यमंत्री J&K निर्मल सिंह

- उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+