हिमाचल प्रदेश स्कूल टाइमिंग में फिर बदलाव: बारिश के बाद पुराने समय पर लौटे स्कूल
Himachal Pradesh School Time Change: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्कूलों की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिले में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसी वजह से स्कूलों के समय को वापस पहले जैसा कर दिया गया है।
नई अधिसूचना के अनुसार, अब सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। यह बदलाव शुक्रवार, 27 जून से लागू हो गए हैं।

स्कूल का समय क्यों बदला गया?
कुछ दिन पहले प्रशासन ने तेज गर्मी से छात्रों और शिक्षकों को राहत देने के लिए स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया था। लेकिन अब मानसून के आगमन के साथ मौसम ठंडा हो गया है, जिससे पहले की टाइमिंग को फिर से बहाल किया गया है।
यह भी पढ़ें- Himachal Flood Photos: कुल्लू में बादल फटने के बाद तबाही, देखें 10 दिल दहला देने वाली तस्वीरें
अतिरिक्त जिला आयुक्त अभिषेक कुमार गर्ग ने जानकारी दी कि मौजूदा मौसम और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि उप निदेशकों के माध्यम से सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस बदलाव की सूचना भेज दी गई है, ताकि तय तिथि से नया समय प्रभावी हो सके।












Click it and Unblock the Notifications