मंडी में बम की अफवाह, खाली कराया गया बस अड्डा
सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने तुरंत वहां से लोगों को बाहर निकाल कर पूरा बस अड्डा खाली करवा दिया।

शिमला। प्रदेश के मंडी जिले में बस अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां बम होने की अफवाह फैल गई। यहां जुटी यात्रियों की भीड़ घबराकर इधर-उधर भागने लगी। आनन-फानन में पूरे बस अड्डे को खाली करा लिया गया। दरअसल किसी अज्ञात शख्स ने गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस को फोन किया कि बस अड्डे में बम रखा हुआ है। सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने तुरंत वहां से लोगों को बाहर निकाल कर पूरा बस अड्डा खाली करवा दिया। फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड दस्ता लेकर मौके पर पहुंच गई है। टीमें बस अड्डे की छानबीन कर रही हैं। उधर इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।













Click it and Unblock the Notifications