Cloud burst: मंडी में बादल फटा, NDRF ने 51 लोगों को किया रेस्क्यू, Video
Cloud burst in Mandi in Hindi: हिमाचल में भारी बारिश ने उत्पात मचाया हुआ है, लगातार हो रही बरसात ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां के मंडी में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसमें 51 लोग फंस गए थे लेकिन NDRF की टीम ने सभी को सुरक्षित बचा लिया है तो वहीं प्रभावित एरिया में भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाएं पहुंचा रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए हिमाचल में बारिश का Yellow अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज मंडी के अलावा सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिले में भारी बारिश होने के आसार है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।
26 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक रहेगी राहत
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आज के बाद यहां पर बारिश थमेगी और लोगों को राहत मिलेगी। उसका कहना है कि 26 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक बारिश नहीं होगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल मंडी में स्थिति नियंत्रण में है।
क्या होता है बादल का फटना?
आपको बता दें कि Cloud burst यानी कि बादल का फटना एक प्राकृतिक घटना है लेकिन ये घटना जब भी होती है तो मुसीबत लेकर आती है क्योंकि जिस जगहों पर बादल फटता है तो अचानक तेज बारिश होती है और बाढ़ जैसै हालात पैदा हो जाते हैं और ये सब होता है 'प्रेगनेंट क्लाउड' के कारण।
'प्रेगनेंट क्लाउड'
पानी से भरे हुए बादल को गर्भवती बादल या 'प्रेगनेंट क्लाउड' कहा जाता है, जब किसी बाधा से टकराते हैं तो भारी संघनन हो जाता है और इसके चलते कई लाख गैलन पानी एक साथ पृथ्वी पर गिरता है, जो कि बाढ़ की शक्ल धारण कर लेता है और जिसके कारण भूस्खलन भी हो जाता है, दूसरे शब्दों में कहे तो ये तबाही का सबब बन जाता है।












Click it and Unblock the Notifications