Himachal Pradesh News: कुल्लू में टूटा पुल, सीमेंट से भरा ट्रक भी गिरा, NH-305 पर यातायात पूरी तरह से ठप
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पुल टूटने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। पुल टुटने के वजह से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है और सैकड़ों लोग फंसे हुए है। कुल्लू अधिकारी के मुताबिक मंगलौर में 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक गुजरने से पुल ढह गया।
कुल्लू में NH-305 मंगलौर पुल ढह गया, जिससे सीमेंट से भरा ट्रक नदी में गिर गया। हालांकि, चालक सुरक्षित है। इस घटना से आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गया है। यातायात को फिर से बहाल करने का काम जारी है। गौरतलब है कि इस मार्ग से कुल्लू से रामपुर शिमला किन्नौर और काजा को वाहनों की आवाजाही होती है।

यह पुल इलाके के लिए काफी महत्वपूर्ण है
यह पुल इलाके के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस पुल का निर्माण साल 1970 के आस पास हुआ था और औट से बंजार को आपस में जोड़ने के लिए ये एकमात्र सड़क मार्ग है। यहां से आर-पार होने के लिए दूसरा कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है।
पुल टूटने से एनएच 305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद
बता दे कि कुल्लू के मंगलौर में जीभी, बंजर, तीर्थन से आनी की ओर जाने वाला पुल टूटने की घटना तब हुई जब 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक पुल से गुजर रहा था। पुल से गुजरते वक्त ट्रक गिर गया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की है। पुल टूटने से एनएच 305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रक का चालक भी पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन अस्थायी पुल या वैकल्पिक व्यवस्था की बात कर रहा है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार इसमें कई दिन लग सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications