हिमाचल में नगर निगम चुनाव की वोटिंग आज हो रही, मास्क पहने वोटर ऐसे आ रहे वोट डालने
शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। मतदान का आयोजन चुनाव आयोग ने आज सुबह से ही शुरू करा दिया। लोग मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचे। इस दरम्यान कतारों में लगे मतदाताओं के मुंह पर मास्क नजर आ रहा है। वहीं, आयोग के कर्मचारी और अधिकारी भी कोविड गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि, आज प्रदेश के पालमपुर, सोलन और मंडी में भी नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। हालांकि, लोगों में सबसे ज्यादा चर्चा धर्मशाला की है। यह क्षेत्र सियासत में अहम भूमिका अदा करता है।

न्यूज एजेंसी ने मतदान करने आने वाले लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। आप देख सकते हैं कि, वहां कैसे वोट डाले जा रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications