खेत में पिता के साथ जा रहे लड़के का पैर फिसला और चल गई गोली, हो गई मौत
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना देहरा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चपलाह के तहत खेतों की रखवाली करने गए पिता व बेटे गए थे। इस दौरान ही बेटे से गलती से बंदूक चल गई, जिसकी गोली उसे जा लगी और मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और घर में मातम पसर गया।

मामला थाना देहरा पुलिस चौकी डाडा सीबा का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला मंगलवार शाम का है। पुलिस के मुताबिक खेतों की तरफ जा रहे बेटे अंशुल कुमार (34) अपने पिता दिलबाग सिंह के साथ ग्राम पंचायत गांव चपलाह( टीका अमनाला) में अपने खेतों की जंगली जानवरों से रखवाली करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और बंदूक से निकली गोली से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इस बारे में पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में अंशुल कुमार की मौत हो गई है।
साथ ही ग्राम पंचायत ने बताया कि अंशुल शादीशुदा है और दो बहनों का एक भाई है। अंशुल अपने पीछे एक तीन साल की बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः बरेलीः मुंह में कपड़ा ठूंस कर छात्रा से किया गैंगरेप फिर हिमाचल में 50 हजार में बेचा












Click it and Unblock the Notifications