Mandi News: आंगनबाड़ी भवन की छत का प्लास्टर गिरा, सहायिका घायल..बाल-बाल बचे मासूम

Mandi News: खबर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से है। यहां आंगनबाड़ी के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर अचानक टूट कर गिरने लगे। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम बच्चों के साथ-साथ सहायिका केंद्र में मौजूद दी। इस हादसे में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका घायल हो गई।

हालांकि, मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि साहिका को बाजू में चोट आई है। यह हादसा मंडी जिले के ग्राम पंचायत बड़ीधार के कसौन गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंगनबाड़ी के जर्जर भवन की छत का प्लास्टर गिरने से केंद्र की सहायिका देवकी देवी को बाजू में चोट आई है।

Mandi News

घायल सहायिका देवकी देवी को तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदवाहण में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बाल विकास परियोजना द्रंग स्थित पधर के अधीन कसौन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन प्राथमिक पाठशाला कसौन के जर्जर भवन में चल रहा है, जहां पर यह हादसा सामने आया है।

पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने घटना स्थल का दौरा किया और केंद्र में तैनात लोगों के साथ बच्चों का हाल जाना। पंचायत के उप प्रधान उधम सिंह ने कहा कि भवन को असुरक्षित घोषित करने की मांग की गई है। सीडीपीओ द्रंग जितेंद्र सैणी ने कहा कि हादसे की सूचना उन्हें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक के माध्यम से मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+