Himachal Election Result: कौन हैं वो तीन बागी नेता? जिन्होंने बिगाड़ दिया हिमाचल में भाजपा का खेल
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बागी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में आगे चल रहे हैं। जो बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 68 सीटों पर मतगणना जारी है। हिमाचल एक बार फिर से अपनी चाल में चलता नजर आ रहा है। हिमाचल में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस 37 सीटों पर और बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी का खेल निर्दलीय उम्मीदवारों ने खराब कर दिया है।हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बागी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से निर्दलीय उम्मीदवारों के रूप में आगे चल रहे हैं।
कांगड़ा जिला अंतर्गत 15 विधानसभा क्षेत्रों में से देहरा सीट बेहद ही खास मानी जाती है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह बढ़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। होशियार सिंह करीब 5 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। होशियार सिंह को अभी तक 21 से अधिक मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस के राजेश शर्मा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के रमेश चंद्र तीसरे स्थान पर हैं। साल 2017 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी होशयार सिंह ने 24,206 यानी 44.32% मत प्राप्त करके जीता था। इस चुनाव में बीजेपी दूसरे स्थान पर रही है।
नालागढ़ विधानसभा सीट की काउंटिंग जारी है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से छठे राउंड के नतीजे आ गए हैं। यहां से आजाद प्रत्याशी के एल ठाकुर 10737 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा ने लखविंदर सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने हरदीप बावा पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा से नाराज होकर केएल ठाकुर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतरे हैं। ऐसे में केएल ठाकुर चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। 2017 में लखविंदर सिंह राणा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उस समय वे कांग्रेस में थे।
बंजार में सीटिंग विधायक सुरेंद्र शौरी ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस ने खिमी राम को मैदान में उतारा था। वह सीट पर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बीजेपी के उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार से फिलहाल 400 मतों के आगे चल रहे हैं। हालांकि शुरुआत में निर्दलीय उम्मीदवार हितेश्वर सिंह ने बढ़त बनाई थी। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र शौरी को 28,007 वोट हासिल हुए थे और दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आदित्य विक्रम सिंह को 24,767 मत प्राप्त हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications