हिमाचल चुनाव में भारी मतदान से वीरभद्र सिंह को सता रहा है डर, बताई कांग्रेस की गलती

चुनावों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी के टिकट आबंटन को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी ने कुछ स्थानों पर गलत लोगों को टिकट दे दिए।

शिमला। अब हिमाचल प्रदेश चुनाव नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में अभी से हार का ठीकरा एक दूसरे के सिर फोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में हुए भारी मतदान से कांग्रेस नेताओं की सांसे फूली हुई हैं। चूंकि इस तरह का मतदान पहले भी सत्ता परिवर्तन करता आया है। यही वजह है कि अब हार को लेकर कांग्रेस नेता एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने की तैयारी करने लगे हैं। चुनावों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी के टिकट आबंटन को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी ने कुछ स्थानों पर गलत लोगों को टिकट दे दिए, जिससे पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचा है, चूंकि ये चुनाव हार जाएंगे।

Himachal Pradesh Election 2017: CM Virbhadra Singh tell Congress mistakes

शिमला में अपने आवास पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि ठियोग में हाईकमान ने जिसे टिकट दिया है वो जीतेगा नहीं। कांग्रेस ने ठियोग में कमजोर उम्मीदवार मैदान में उतारा। उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स ने चुनाव लड़ने से इनकार किया था और उन्होंने अपने उम्मीदवार को टिकट देने की वकालत की थी लेकिन उनकी बात ना मानकर किसी और को टिकट दिया गया, जिससे ये सीट कांग्रेस हारेगी।

वीरभद्र सिंह ने कहा की कुछ सीटों पर कांग्रेस ने कमजोर उम्मीदवार उतारे हैं। जिसकी वजह से ये सीटें कांग्रेस हार रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आएगी और कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+