Himachal Pradesh: भारी बारिश के कारण रामपुर में आई मकानों में दरारें, किन्नौर में भूस्खलन से NH-5 बंद
Himachal Pradesh Weather Alert: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश से बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही है। इन प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल प्रदेश में भारी नुक्सान हुआ है। ताजा तस्वीरें हिमाचल प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आई है।
रामपुर में भारी बारिश का तांडव देखने को मिला है। बारिश की वजह से रामपुर में खेत खलियान समेत कई घर ढह गए। इतना ही नहीं, मकानों में दरारें भी आ गई। समाचार एजेंसी एएमआई ने घरों में आई दरारों का वीडियो भी जारी किया है। घर ढहने और दरारें आने से यहां लोगों में भय का माहौल है।

तो वहीं, किन्नौर जिले के वांगतू के पास शनिवार को भूस्खलन हो गया। इसके कारण नेशनल हाइवे 5 बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, शिमला के रोहडू उपमंडल की चिड़गांव तहसील में बादल फटने से भारी तबाही हुई। बादल फटने की घटना के बाद लैला खड में बाढ़ आ गई।
वहीं, एक भोजनालय ढ़ह गया और इसके अंदर तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए। मलबे में दबे लोगों की पहचान रोशन लाल (62), उनकी पत्नी भागा देवी (57) और पोता कार्तिक (11) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर दिया था। हालांकि, अभी तक तीनों को कोई सुराग नहीं लग सका है।
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 24 जुलाई से 26 तक का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में भारी की संभावना जताई है।
वहीं, ऊना, हमीरपुर, लाहौल एवं स्पीति और किन्नौर जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार जताए है। इस दौरान मौसम विभाग ने नदी-नालों और पहाड़ों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमाल के निदेशक सुरेंद्र पॉल के मुताबिक, 24 जुलाई तक भारी बारिश के साथ-साथ भूस्खलन औऱ फ्लैश फलड को लेकर भी संभावना जताई है।
सिरमौर में वर्षा से सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। तो वहीं, कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने की खबर आ रही है। बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। भूस्खलन के चलते खोड़ाआगे गांव के 30 मकानों को खाली कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications