हिमाचल स्कूल बस हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों को 5-5 लाख की मदद का ऐलान

इस

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा जिले में सोमवार शाम को हुए स्कूल बस हादसे मे 29 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि कई बच्चे गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने शोक जताया है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने मृतक बच्चों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाने का ऐलान किया है। वहीं घायल बच्चों के इलाज के लिए हरसंभव मदद देने का वादा किया है।

jairam

स्कूल बस हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, 'एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मैंने हादसे की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।' आपको बता दें कि घटना जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर हुई है।

himachal

हादसा कांगड़ा जिले के नूरपुर के नजदीकी गांव चेली के पास हुआ। इस हादसे में कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस को खाई से निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। जो बच्चों के निकलने के लिए बचाव अभियान चला रही है। ये छात्र बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल के छात्र थे। मृतकों का आंकड़ा बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: 200 फीट गहरी खाई में गिरी स्कूल बस, 29 बच्चों की मौत, कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+