औरतों ने आपसी कलह में घर के बुजुर्ग के गले में डाली जूते की माला और पोत दी कालिख फिर घुमाया पूरा गांव

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ महिलाओं ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर बुजुर्ग के गले में जूता की माला डालकर और मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं कैसे एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके मुंह पर कालिख पोत रही हैं।

himachal pradesh chamba viral video women beaten to old man

चंबा जिले के पंजोंह इलाके में एक परिवार ने आपसी झगड़े को लेकर कुछ महिलाओं ने अपने ही रिश्तेदार को घर से बाहर निकाल कर उसके मुंह पर कालिख लगा कर उसे पूरे गांव का चक्कर लगवाया। हालांकि घटना के बाद पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने 5 महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर ले लिया गया है।

वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं एक व्यक्ति को पेड़ केनीचे बिठा कर उसके मुंह पर कालिख पोत कर उसे जूते का हार पहना रही हैं। साथ में एक महिला बुजुर्ग के कपड़े उतारने को भी कह रही है। डीएसपी चंबा अजय कुमार ने बताया कि पंजोह गांव से एक शिकायत आई थी। गांव में कुछ महिलाओं ने अपने ही रिश्तेदार को सुबह घर से निकाला और उसके हाथ बांधकर उसके मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव का चक्कर लगाया। शिकायत आने के बाद पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+