हिमाचल में राज्य सभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का बड़ा दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की टेंशन!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में एक तरह से तख्तापलट कर दिया। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस शासित राज्य में एकमात्र राज्यसभा सीट जीत ली है।

हिमाचल विधानसभा में भाजपा की ताकत कम होने के बावजूद कांग्रेस को मात देने के बाद, विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, हिमाचल में राज्य सभा चुनाव जीतने वाले हर्ष महाजन ने कांग्रेस के कई विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की बात कही है।

Himachal Pradesh

राज्यसभा चुनाव जीतने वाले हिमाचल प्रदेश के बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन का कहना है, "बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस के कुछ और विधायक हमारे संपर्क में हैं। मुझे उनके कुछ विधायकों और मंत्रियों के फोन आए.. अगले कुछ घंटों में स्थिति बदलने वाली है और आप देखेंगे कि बीजेपी जल्द ही अपनी सरकार बनाएगी... अगले 10-20 वर्षों तक कांग्रेस यहां सत्ता में नहीं आने वाली है...''

नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस के छह विधायक और तीन निर्दलीय विधायक हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। उसे तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

बीजेपी के पास सिर्फ 25 विधायक हैं। अगर उसके विधायकों ने क्रॉस वोटिंग नहीं की होती तो कांग्रेस आसानी से राज्यसभा सीट जीत सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+