Aam Aadmi Party की दस्तक से बदल गई हिमाचल चुनाव की दशा व दिशा, क्या भाजपा-कांग्रेस के लिए बनेगी मुसीबत
Aam Aadmi Party की दस्तक से बदल गई हिमाचल चुनाव की दशा व दिशा, क्या भाजपा-कांग्रेस के लिए बनेगी मुसीबत
himachal pradesh assembly elections 2022: अगले महीने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसके लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तो वहीं, हिमाचल चुनाव (Himachal elections) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की दस्तक ने राजनीति की दशा व दिशा दोनों बदल दी है। आप के दवाब के चलते भाजपा (BJP) को अपने कई निर्णय बदलने पडे हैं। तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को भी आप की ही नकल करनी पड रही है। आम आदमी पार्टी अपने आपको शुरूआती दौर में भाजपा और कांग्रेस का विकल्प के तौर पर पेश करती रही है और लगातार मिले झटकों के बावजूद पार्टी एक बार फिर चुनावी मैदान में आ डटी है। जिससे कई चुनाव क्षेत्रों में आप भाजाप और कांग्रेस के लिए नई मुसीबत बन गई है।

भाजपा और कांग्रेस के बीच पहले जहां सीधा मुकाबला होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार आप (AAP) प्रदेश में तीसरे राजनैतिक दल के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है और वोट कटवा पार्टी बन गई है। यही वजह है कि दोनों ही परंपरागत दलों को आप ने अपनी राजनीतिक रणनीति को बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के 68 चुनाव क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे है। पार्टी के पास अपना संठगन है। यह संगठन ही उसकी अपनी ताकत है, जिससे पार्टी आज पूरे प्रदेश में चर्चा में है। प्रदेश में अपने पैर पसारते हुए आप ने प्रदेश के 68 चुनाव क्षेत्रों में अपने प्रतिनिधि तैनात किए हैं, जो स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय कर रहे हैं।
वहीं, पार्टी के करीब नौ हजार पदाधिकारी बूथ स्तर पर इन दिनों पार्टी को मजबूती देने में लगे हैं। इसके साथ चारों संसदीय चुनाव क्षेत्रों में संसदीय प्रभारी तैनात हैं। जो अपने प्रभार क्षेत्र की चुनावी गतिविधयां देख रहे हैं। इनके साथ प्रदेश संगठन केंद्रीय टीम भी काम कर रही है। इन सबको दुर्गेश पाठक की टीम मानिटर कर रही है। यह लोग आम आदमी पार्टी के पक्ष में महौल तैयार करने में लगे हैं। पंजाब में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। हालांकि पार्टी को शुरूआत में झटके भी मिले। पार्टी का पूरा संगठन भाजपा में चला गया, तो दूसरी ओर प्रदेश प्रभारी सत्येन्दर जैन की गिरफतारी हो गई। लेकिन इसके बावजूद आप मजबूत होकर उभरी है। यही वजह है कि इन दिनों दूर दराज के गांवों में भी अब आप की गूंज सुनाई दे रही है। सडकों के किनारे पार्टी के झंडे और बैनर दिखाते हैं कि पार्टी पूरी शिद्त के साथ प्रदेश में चुनावी मैदान में डटी है। पार्टी प्रदेश में इन दिनों पंचायत स्तर पर अपने पैर जमा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में आप ने शुरूआती झटकों के बाद अपने संगठन को नए सिरे से खडा करने के लिए खूब मेहनत की है। इसके लिए बाकायदा प्रदेश में आउटरीच कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एक हजार से अधिक वालंटियर डटे रहे। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से न केवल संपर्क किया। बल्कि, पार्टी के पक्ष में महौल भी तैयार किया। पार्टी को लगता है कि लोग भाजपा व कांग्रेस से अजिज आकर आप के पक्ष में खुलकर सामने आ चुके हैं। लेकिन राजनैतिक जानकारों का मानना है कि आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस के लिए वोट कटवा पार्टी बनती जा रही है, जिससे दोनों ही दलों को नुकसान हो रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार को बढ़ाया है। पार्टी के प्रति लोगों का विशवास बढा है। पार्टी ने अपने कार्यक्रमो के जरिये पंचायत स्तर पर लोगों को जोडा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे में यह बदलाव अब आम आदमी पार्टी लाने वाली है। सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों में हमारी मौजूदगी है। इतना बडा संगठन दूसरे दलों के पास नहीं है। उनका मानना है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है और अपनी चुनावी योजना पर काम करने में जुट गई है। बूथ स्तर पर हमारी मौजूदगी से हमारे प्रत्याशी बेहतर स्थिती में हैं।
आम आदमी पार्टी नेता होशियार सिंह भारती बताते हैं कि हिमाचल के लोग भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों और प्रशासन की बेहतरी केजरीवाल माडल से ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि विकास के दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल मॉडल भी पार्टी तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों और पांच और पांच साल की बारियों से आम आदमी परेशान है और इस बार हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी को जिस तरह का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है उससे आम आदमी पार्टी प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार एक बार सेवा करने का मौका मांग रही है यदि एक बार मौका मिलने के बाद काम नहीं करेंगे तो अगली बार दोबारा मौका मत देना।
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications