हिमाचल में PM मोदी की रैली, बोले- 2 राज्यों में ही बची कांग्रेस की सरकार, वहां भी आपस में झगड़ा
narendra modi himachal pradesh rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के चंबी में जनसभा को संबोधित करते नजर आए। यहां से उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर तंज कसा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, अब दो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। लेकिन आपने देखा होगा कि इन राज्यों से कभी विकास की नहीं, सिर्फ आपसी झगड़े की खबरें आती हैं।' मोदी का इशारा अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट की ओर था, हालांकि वे इस समय गुजरात और हिमाचल चुनाव में व्यस्त हैं।
Recommended Video

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की भूमिका पर बोलते हुए मोदी ने आज कहा कि, कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है और ना ही वह ऐसा चाहती है। उन्होंने कहा, ''आप देखिए आज जहां कांग्रेस की सरकारें बची हैं, गिनकर दो सरकारें बची हैं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में। वहां से कभी विकास की खबरें आती हैं? नहीं आती हैं। सिर्फ आपस में झगड़े की खबरें आती हैं। ऐसा रहा तो विकास हो सकता है क्या? मैं तो कहता हूं कि कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी, घोटाले भ्रष्टाचार की गारंटी, विकास में रोड़े अटकाने की गारंटी।''

चंबी की जनसभा में मोदी आगे बोले कि, हमारी पार्टी (भाजपा) की पहचान सुशासन से है। हमारी पार्टी वही कहती है जो कर सकती है और जो कहती है उसे पूरा करने के लिए पूरा दम लगा देती है। कुछ राजनीतिक पार्टियां सिर्फ परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे चल रही हैं।'












Click it and Unblock the Notifications