हिमाचल की डॉ. सीमा शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार के लिए चयन, सीएम सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल प्रदेश की डॉ. सीमा शर्मा आईआईटी दिल्ली में शिक्षण और अनुसंधान में अपने योगदान के लिए उत्कृष्ट युवा संकाय फैलोशिप पुरस्कार और शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। अब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार के लिए उनका चयन किया गया है। ऐसे में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई दी है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार-2024 की सूची में इस बार हिमाचल प्रदेश की डॉ. सीमा शर्मा का भी चयन किया गया है। उन्हें इंडियन काऊंसिल फॉर यूएन रिलेशनस, नई दिल्ली द्वारा इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। संस्था की ओर डॉ. सीमी को ये पुरस्कार उन्हें अनुसंधान व विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

सीएम सुक्खू ने दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डॉ. सीमा को पुरस्कार के लिए बधाई दी है। उन्होंने डॉ. सीमा की उनकी उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आउटस्टैंडिंग यंग फैकल्टी फैलोशिप तथा टिचिंग एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करना शिक्षण तथा अनुसंधान में उनकी प्रतिबद्धता को साबित करता है।












Click it and Unblock the Notifications