हिमाचल के कांगड़ा समेत कई हिस्सों में हुई तेज बरसात, IMD से जानें कब होगा मौसम में सुधार
दिल्ली समेत देश के अन्य राज्य जहां भीषण गर्मी में झुलस रहे हैं वहीं हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तेज बारिश हुई और तापमान में गिरावट आ गई हैं।

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से हुई बरसात के चलते तापमान में काफी गिरावट आने के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई जिसके कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बुधवार को राज्य के कांगड़ा में सबसे तेज बारिश मौसम विभाग द्वारा दर्ज की गई।
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने शनिवार तक का प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी कई जगहों पर बारिश हुई।
IMD प्रमुख हिमाचल प्रदेश सुरिंदर पॉल ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। जिसमें कांगड़ा में सबसे तेज बारिश दर्ज की गई है। पॉल ने बताया कि गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि की भी कुछ जगहों पर संभावना है। लगतार बारिश के बाद राज्य के तापमान में भी गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि 26 मई के बाद ही मौसम में सुधार होगा।
मौसम विभाग के अनुसार 30 मई के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर से मौसम खराब होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ हिस्सों में आंधी ओर तेज बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। हिमााचल प्रदेश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी है। वहीं कई क्षेत्राें में कई हिस्सों हो रही बर्फबारी प्रदेश में जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications