Himachal Pradesh Weather: मंडी में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, लंबे जाम में फंसे पर्यटक

himachal pradesh weather: हिमाचल प्रदेश में बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई और कई जिलों में बारिश के कारण बाढ़ तक की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, मंडी जिले में बादल फटने से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है। भारी बारिश के कारण मंडी जिले में चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर 7 मील के पास भूस्खलन हुआ है।

भूस्खलन होने के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 7 मील के भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे भारी बारिश के कारण 3 और जगह पर बंद हो गया है, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। हाईवे बंद होने के कारण सैकड़ों पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग फंस गए है।

chandigarh manali highway news

इतना ही नहीं, बारिश की वजह से मंड़ी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 24 घंटे में बारिश ने हिमाचल प्रदेश में जमकर तांडव मचाया है। बारिश के कारण प्रदेश की करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ है। तो वहीं, 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि घर और गाड़ियों भी काफी नुकसान हुआ है।

अचानक बाढ़ आने से कई वाहन बह गए हैं। मंडी से होकर बहने वाली ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंडी जिले के पराशर बागी में बादल फटने के बाद बेहद डरावनी और भयावह मंजर की तस्वीरें सामने आई है। मंडी जिले के डीएसपी पधर संजीव सूद ने एएनआई को बताया,

परशर झील के पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे मंड पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंस हुए हैं।

Recommended Video

    Weather Report: Himachal Pradesh में बारिश का कहर, मलबे में दबी गाड़ियां |IMD|Alert| वनइंडिया हिंदी

    बताया कि इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मंडी पुलिस ने बताया कि चंबा से छात्रों की एक बस और कई वाहन फंस गए हैं। ये सभी वाहन पराशर से वापस आ रहे थे। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने उनके रहने का इंतजाम किया है। बागी में बादल फटने से एक सरकारी स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लगातार तेज़ बारिश के कारण कांगड़ा शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा जा रहा है। कांगड़ा में टांडा में भारी बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज में पानी घुस गया है। इस बात की पुष्टि ADM रोहित राठौर ने की है। उन्होंने बताया, "अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हमारी आपदा प्रबंधन टीमें आपातकालीन संचालन केंद्रों के संपर्क में हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+