Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश जारी है। भारी बारिश को देखते हुए हिमाचल के सभी स्कूल और कॉलेजों को 14 अगस्त को बंद कर दिया है। शिक्षा विभाग ने कहा कि राज्य में लगातार भारी बारिश जारी है। जिससे सभी स्कूलों-कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और पेड़ गिरने से राज्य भर में सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिससे 452 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग चक्की मोड़ पर लगातार भूस्खलन से विशेष रूप से प्रभावित हुआ है। कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग मंडी और पंडोह के बीच कई स्थानों पर अवरुद्ध है।
बिलासपुर में दगसेच के पास भूस्खलन के कारण शिमला-धर्मशाला राजमार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात को डायवर्ट किया गया है। शिमला भी चुनौतियों का सामना कर रहा है क्योंकि भूस्खलन और पेड़ गिरने से सुरक्षा को खतरा है। भारी बारिश के कारण शिक्षा विभाग ने सोमवार को सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।
रिपोर्टों से पता चलता है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 40 पेड़ गिर गए हैं, जिससे इमारतों और वाहनों को नुकसान हुआ है। शिमला के टूटीकंडी में एक निजी बस पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया और एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अतिरिक्त, शिमला-दुधली सड़क पर भूस्खलन के कारण वहां खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 'जल तांडव', 257 की मौत, 7000 करोड़ का नुकसान, 14 अगस्त तक सभी स्कूल- कॉलेज बंद












Click it and Unblock the Notifications