Heatwave in Himachal Pradesh: शिमला और ऊना में आज रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, जानें कब होंगी झमाझम बारिश
हिमाचल प्रदेश में हीट वेव यानी लू चल रही है, जिससे मौसम में तपिश बढ़ गई और जनता बेहाल हो गई है। शिमला और ऊना सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि 18 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।

Himachal Pradesh के कई जिलों में लू यानी हीटवेव चल रही है, जिससे पहाड़ तक तपने लगे हैं। मैदानी इलाकों में हीट वेव के कारण पारा 40 के पार पहुंच गया। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि IMD ने 17 और 18 अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
हीट वेव के कारण आज यानी 15 अप्रैल को शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, ऊना में पारा 39 डिग्री पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धूप और लू के कारण हिमाचल प्रदेश की जनता तपिश महसूस कर रही है।
मंडी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, सुदरनगर में 33 डिग्री, चंबा में 33, नारकंडा में 19 और मनाली मे 25 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 18 अप्रैल तक हिमाचल में बारिश के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने हिमाचल प्रदेश के शनिवार 15 अप्रैल को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश की संभावना जताई हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
वहीं, 17 और 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, बीते 12 घंटे में शिमला के रोहड़ू और सराहन में हल्की बारिश हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications