फौजी की बेटी को नहीं मिला इलाज और मंत्री की पोती के लिए आया हेलिकॉप्टर, कांग्रेस ने जयराम सरकार को घेरा

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक फौजी पिता अपनी बेटी की इलाज के लिए डॉक्टर से गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। वहीं वर्तमान में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की घायल पोती को हेलिकॉप्टर से एयरिलफ्ट कराने के मामले में राज्य की राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ जहां लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष भी इस मामले को उछाल रही है। कांग्रेस ने पूर्व सैनिक की बेटी का इलाज न करने पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

hamirpur congress raises question on facility to minister grand daughter treatment

साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है। पूर्व सैनिक विपिन कुमार ने भी अपनी बच्ची के इलाज न करने पर दुख जताया और मंत्री के पोती के इलाज के लिए हवाई जहाज भेजने की बात पर गुस्सा भी जाहिर किया।दरअसल, हमीरपुर के कक्कड़ के पूर्व सैनिक विपिन कुमार अपनी पांच साल की बेटी आरुषि को लेकर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। बच्ची की टांग में दो फ्रैक्चर थे और वह सुजानपुर से रेफर की गई थी। मेडिकल कॉलेज आने पर भी बच्ची दर्द से तड़पती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखा तक नहीं। इस पर पूर्व सैनिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला।

हालांकि बाद में निजी अस्पताल में पूर्व सैनिक ने बच्ची का इलाज करवाया। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह की पोती घर में गिरने से घायल हो गई थी, जिसे मंडी से शिमला रेफर किया गया था। बच्ची को गंभीर हालत में राज्य सरकार के हेलिकॉप्टर से बिलासपुर से एयरलिफ्ट किया गया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इलाज के लिए सभी के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंत्री की बच्ची के लिए हेलिकॉप्टर आता है तो आम जनता के लिए भी वैसे ही सुविधा होनी चाहिए। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ अनीता वर्मा ने कहा कि मंत्री की बेटी गिरती है, तो हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। पूर्व सैनिक की बेटी के साथ हुई घटना की जांच की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+