सिरफिरे ने लड़की का ऐसे किया था कत्ल, घर से बहकर खून पहुंचा था गली में...

बेटी ने मोबाइल पर फोन करके आत्महत्या कर लेने की बात कही थी। जिसके बाद वो घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में पड़ा देखा। जिसे बेरहमी से हत्या के बाद एक कमरे से दूसरे कमरे तक घसीटा गया था।

शिमला। सोलन जिले के ओच्छघाट में एक युवती की गला काटकर निर्मम तरीके से उसकी हत्या करने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। सोलन पुलिस ने करीब 16 घंटे बाद इस निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी ने बुधवार शाम नाबालिग युवती की दराती से गला काटकर हत्या कर दी थी और वारदात के बाद फरार हो गया था।

Girl been Murdered very brutally, her blood flow from house

बुधवार को कत्ल की वारदात के बाद पुलिस आरोपी की लगातार तालाश कर रही थी लेकिन वो दबोच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक युवक ने युवती की दराती से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने वाला युवक युवती की जान पहचान का ही है। युवती शिमला के चायल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा ही है। युवती अपनी मां के साथ ओच्छघाट में किराए के कमरे में रहतीं थी और उसकी मां ओच्छघाट के पास ही एक शिक्षण संस्थान में नौकरी करती है। उधर, इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Girl been Murdered very brutally, her blood flow from house

जानकारी के मुताबिक छात्रा की मां यहां अपने पति से अलग रहकर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उसकी बेटी ने मोबाइल पर फोन करके आत्महत्या कर लेने की बात कही थी। जिसके बाद वो घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में पड़ा देखा। जिसे बेरहमी से हत्या के बाद एक कमरे से दूसरे कमरे तक घसीटा गया था। पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। खून और छात्रा के सिर के पिछले हिस्से में धारधार हथियार से आई चोट से साफ जाहिर था कि उसकी हत्या हुई है।

छात्रा को मारने के बाद आरोपी उसके शव को घसीटकर दूसरे कमरे में फेंककर फरार हो गया। जब छात्रा के कमरे से खून बाहर बहता हुआ आया तो वहां से गुजर रहे पड़ोसी की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत पंचायत प्रतिनिधि को बुलाया और जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सबके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि जिस कमरे में छात्रा की हत्या हुई, उस कमरे में खून ही खून फैला हुआ था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और उसे दबोच लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+