हिमाचल: घर में लगी आग से परिवार के 4 लोग जिंदा जले, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताईं संवेदनाएं
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक घर में आग लग गई। आग से परिवार के चार लोगों की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा वहां बंधे पशु भी आग की चपेट में आ गए। पशु भी तड़प-तड़पकर मरे। पता चलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। आग बुझाई गई। जिले के एक अधिकारी ने कहा कि, घटना से संबंधित और जानकारी अभी जुटाई जा रही है। वहीं, सूचना राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मिली। उन्होंने मृतकों को लेकर शोक-संवेदनाएं जताईं।

जयराम ठाकुर ने आज सुबह ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, "तीसा के सुईला गांव स्थित एक घर में आग लगने के कारण परिवार के 1 सदस्यों और कुछ पशुओं की असामयिक मृत्यु की पीड़ादायक खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति शांति!"













Click it and Unblock the Notifications