नाइजीरिया में दो हिमाचली युवकों समेत चार भारतीय फंसे, 3 महीने से जेल में बंद

नाइजीरिया नेवी पुलिस ने इस जहाज को 10 सितंबर को लेगोस शहर के बंदरगाह पर रोक दिया और इसमें कार्यरत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के दो युवकों सहित चार भारतीय पिछले दिनों से नाइजीरिया में फंसे हैं। इन्हें सितंबर महीने में पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन अभी तक ये जेल में ही बंद हैं और उनका जीना मुहाल हो चुका है। जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया के लेगोस की बंदरगाह में पिछले 3 महीनों से एक व्यवसायिक समुद्री जहाज से किसी कारणवश पकड़ लिया गया। नाइजीरिया नेवी पुलिस ने इस जहाज को 10 सितंबर को लेगोस शहर के बंदरगाह में रोक कर इस में कार्यरत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन सभी गिरफ्तार लोगों का कहना है कि हिरासत में उन्हें ना तो सही खाना मिल रहा है और ना दवाई। अब उनके पास पैसे भी नहीं हैं जबकि संबंधित कंपनी भी मामले में इनकी सहायता नहीं कर रही है।

Four Indians including two Himachali youth, stranded in Nigeria from 3 months in jail

नजरबंद चार लोगों में से हिमाचल के दो लोगों में एक अतुल शर्मा ब्राह्मणा तहसील के दोदु गांव के रहने वाले हैं, दूसरे सुधीर कुमार निवासी टंग नरवाना तहसील, धर्मशाला के रहने वाले हैं। जबकि बलसिंदर सिंह पंजाब और व्यास यादव उत्तर प्रदेश से संबंधित है। हिमाचल के दोनों युवकों के परिजनों ने भारत सरकार से उन्हें छुड़ाने की गुहार लगाई है।

नाइजीरिया में गिरफ्तार सुधीर कुमार और अतुल शर्मा के परिजन सांसद शांता कुमार से गुहार लगा चुके हैं, जिन्होंने इस मामले को विदेश मंत्रालय में उठाने का आश्वासन दिया। सभी परिजन भाजपा नेता इंदु गोस्वामी से भी मिले, जिन्होंने इस मामले पर व्यक्तिगत तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने भारत से तुरंत इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई ना हो पाने से ये लोग परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+