Himachal Fire: झुग्गी में भीषण आग लगने से ऊना में जिंदा जले चार प्रवासी बच्चे, सभी की उम्र 6 से 17 साल

Himachal Fire Incident: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए। सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे।

Himachal Fire Incident

Himachal Fire Incident: दिल दहला देने वाली घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आई है। यहां बुधवार (08 फरवरी) देर रात भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड चार मासूम बच्चे जिंदा जल गए। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, झोपड़ियों में आग कैसे लगी इसकी जांच शुरू कर दी है।

यह अग्निकांड ऊना जिले के उपमंडल अंब के बणे दी हट्टी में बुधवार देर रात हुआ। SHO आशीष पठानिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के गांव नंदा पुरी जिला दरभंगा निवासी भदेश्वर दास और रमेश दास की झोपड़ियों भीषण आग लग गई, जिसमें झुलस कर 4 बच्चों की जान चली गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। उस समय सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे।

अचानक भड़की आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकर कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रायस किया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे में नीतू कुमार (14), गोलू कुमार (7), शिवम कुमार (6) और उनके रिश्तेदार कालिदास का बेटा सोनू कुमार (17) की मौके पर जलने से मौत हो गई।

Recommended Video

    Himachal Pradesh में Adani Group के ठिकानों पर रेड, टैक्स में गड़बड़ी का आरोप | वनइंडिया हिंदी

    आग में जलकर 30 हजार रुपये भी राख हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+