'घर के ऊपर ड्रोन, फोन टैप' जयराम ठाकुर ने हिमाचल CM को घेरा, सुखविंदर सुक्खू ने यूं दिया जवाब
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सरकार उनकी जासूसी करा रही है।
वहीं, अब जयराम ठाकुर के इन आरोपों का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खंडन किया है। हिमाचल सीएम ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कहा, 'हमने कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए हैं, जो ड्रोन उड़ाया जा रहा है वह GI मैपिंग सर्वे के लिए पूरे शिमला में उड़ रहा है।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हम उनकी जासूसी क्यों करेंगे, वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, फिर भी अगर उन्होंने ये कहा है तो मैं पता लगाऊंगा। लेकिन, हर छोटे मुद्दे पर सनसनी फैलाना और सदन से वॉकआउट करना ठीक नहीं है। भाजपा को मुद्दों पर बात करनी चाहिए, वे मुद्दों पर बात नहीं करते और वॉकआउट करते हैं।'
क्या कहा था जयराम ठाकुर ने
बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कहा था कि आज जब मैं विधानसभा के लिए निकल रहा था तो मैंने अपने घर के ऊपर एक ड्रोन देखा... यह सरकार निजता का उल्लंघन कर रही है। फ़ोन पहले से ही टैप किए जा रहे हैं, और अब निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
सीएम को देना चाहिए जवाब
इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि सीएम को इस पर जवाब देना चाहिए था लेकिन वह इस पर चुप थे। ठाकुर ने आगे कहा कि यह घटना सिर्फ आज की नहीं है, इससे पहले भी कई बार हमने देखा है। आज जब ड्रोन देखा गया तो हमने इसपर विधानसभा में अपनी बात कहना उचित समझा लेकिन मुख्यमंत्री ने जिस गैर जिम्मेदाराना ढंग से जवाब दिया वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारा मानना है कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और ड्रोन से जानबूझकर निगरानी की जा रही है... जब बार-बार वे इस मुद्दे को हल्के में ले रहे थे तो इसी बात को लेकर हमने सदन से वॉकआउट किया... हमारे मुद्दों पर वे जवाब नहीं देते।












Click it and Unblock the Notifications