दिल्ली के CM केजरीवाल और पंजाब के CM मान अब हिमाचल में करेंगे रोड शो, इस साल यहां भी चुनाव
कुल्लू। आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश आएंगे। यहां वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 25 जून को कुल्लू में रोड शो करेंगे। यह जानकारी आप के मीडिया प्रभारी ने दी। बताया गया कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोड शो करेंगे।

आज आम आदमी पार्टी की ओर से हिमाचल प्रदेश में दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंजाब में आप के एक नेता ने कहा कि, आज पंजाब में संगरूर लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग हो रही है। इसके लिए चुनावी मैदान में 16 उम्मीदवा हैं। मतदान संगरूर लोकसभा अधीन सभी 9 विस हलकों संगरूर, सुनाम, लहरा, दिड़बा, धूरी, मालेरकोटला, बरनाला, भदौड़ और महलकलां में आज शाम 6 बजे तक होगा।

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि, पूरे संसदीय हलके में 15,69,240 मतदाता हैं। इनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 थर्ड जेंडर हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के धुरी विस सीट से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह उपचुनाव हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications