Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिमला: जंगल में पड़ा था युवती का अर्द्धनग्न शव, रेप की आशंका

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला के चिड़गांव क्षेत्र में एक युवती का अर्द्धनग्न शव जंगल में पड़ा मिला है। आरोपी की निशानदेही पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बता दें कि युवती आईटीआई कर रही थी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

deadbody of a young woman found in forest

जानकारी के अनुसार, युवती मंगलवार को अपने घर से जाते हुए रास्ते से गायब हो गई थी। युवती के परिजनों ने चिडगांव थाने में मामला दर्ज करवाया था। परिजनों ने अंदेशा जताया था, कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को उस युवती से ज्यादातर मिलने वाले एक शख्स के बारे में पता चला। पुलिस ने 39 वर्षीय इस शख्स से पूछताछ की। शख्स की निशानदेही पर ठियोग की भखेलटी-मशोबरा सड़क मार्ग से युवती का शव बरमाद कर लिया। बता दें कि आरोपी को स्थानीय लोगों ने मृतका के साथ कार में शिमला जाते हुए देखा था। इसी वजह से वह पुलिस के राडार पर आया।

deadbody of a young woman found in forest

डीएसपी राम लाल बंसल ने बताया कि युवती का शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ठियोग भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों के बारे में पता लग सकेगा। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती को पहले नशा भी दिया गया था। लेकिन रेप की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+