Congress Candidate List:कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे मिला टिकट
Congress Candidate List हिमाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए काग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मंगलवार देर शाम को पार्टी हाईकमान की ओर से 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। कांग्रेस ने एक सीट छोड़ कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है।
Recommended Video

कांग्रेस ने शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौड़ को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सीट सेराज से ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। चेतराम ठाकुर इस समय हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हैं। कुल्लू से सुंदर ठाकुर को , मंडी से चंपा ठाकुर को, डलहौजी से आशा कुमारी को टिकट दिया गया है।
चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा से नीरज नैयर, भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर से अजय महाजन, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, जवाली से प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर से सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी से संजय रत्न, नगरोटा से रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, पालमपुर से आशीष बुटेल, बैजनाथ से किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, बंजार से खिमी राम को पार्टी ने टिकट दी है।
वहीं सुंदरनगर से सोहन लाल ठाकुर, द्रंग से कौल सिंह ठाकुर, बल्ह से प्रकाश चौधरी, भोरंज से सुरेश कुमार, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, ऊना से सतपाल रायजादा, झंडूता से विवेक कुमार, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी से राम लाल ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, दून से राजकुमार चौधरी, सोलन से कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद से दयाल प्यारी, नाहन से अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी से विनय कुमार, शिलाई से हर्षवद्धन चौहान, चौपाल से रजनीश किमटा,कसुम्पटी से अनिरूद्ध सिंह,जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, रामपुर से नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है।
निर्वाचन आयोग ने बीते शुक्रवार (14 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। माचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications