Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, रोजगार-300 यूनिट फ्री बिजली सहित किए ये बड़े ऐलान
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज किया जा सके, इसको लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से घोषणापत्र पार्टी मुख्यालय शिमला में जारी किया गया। घोषणापत्र में वोटर्स को लुभाने के लिए युवाओं को रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को मासिक मुआवजा देने से सहित कई बड़े ऐलान किए गए हैं। ऐसे में आइए एक नजर में देखते हैं कि कांग्रेस की तरफ से घोषणापत्र में क्या-क्या बड़े ऐलान किए गए हैं....

- कांग्रेस अगर सत्ता में आती है पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।
- सत्ता में आने पर 5 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
- प्रदेशवासियों को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी।
- युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए 680 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।
- प्रदेश हर विधानसभा क्षेत्र में चार इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे। जहां पर बच्चों का अच्छी दी जाएगी।
- सभी गांवों में मोबाइल क्लिनिक के जरिए मुफ्त में इलाज मुहैया कराया जाएगा।
- गाय के गोबल के उपले के 2 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा जाएगा।
कांग्रेस बोली हिमाचल की संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है घोषणा पत्र
घोषणापत्र के ऐलान के बाद शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता धनी राम शांडिल ने कहा कि यह सिर्फ घोषणापत्र नहीं है बल्कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास और संस्कृति के अनुसार बनाया गया एक दस्तावेज है। कांग्रेस अपने वादों को पूरा करना जारी रखेगी। ऐसे में हमें केवल जनता के समर्थन और विश्वास की जरूरत है।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी बुरी हार
राज्य में कु 68 विधानसभा सीट है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह पराजय मिली थी। भाजपा ने चुनाव में कुल 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर ही जीत नसीब हुई थी। वहीं, सीपीआई को एक सीट और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- Congress Gujarat Candidates: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा












Click it and Unblock the Notifications