Congress Gujarat Candidates: कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रस की पहली सूची में 43 नाम शामिल हैं।
Congress Gujarat Candidates List: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार आम आम आदमी पार्टी की मौजूदगी से यहां कई सीटों कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस बीच शुक्रवार देररात कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। कांग्रस की पहली सूची में 43 नाम शामिल हैं।

शुक्रवार देररात कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों के नामों अंतिम मुहर लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। जिसमें सोनिया गांधी वर्चुअली जुड़ी।
इस बैठक में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समित के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। जिसके बाद गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पर मुहर लगाई है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए वोटिंग 1 दिसंबर को होनी है। वहीं दूसरे चरण में शेष 93 सीटों के मतदान कराया जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के मतदान का दूसरा चरण पांच दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा। जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications