शनिवार को हिमाचल आ रहे हैं सीएम केजरीवाल और भगवंत मान, चुनाव से पहले लोगों के बीच पैठ बनाने की तैयारी

शिमला, 10 जून। हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों में अपनी पैठ लोगों के बीच बनाने के लिये दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान शनिवार को एक बार फिर हिमाचल आ रहे हैं। हाल ही में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दोनों नेताओं का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।

CM Kejriwal and Bhagwant Mann will talk with public of Himachal

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को मान व केजरीवाल हमीरपुर में लोगों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ शिक्षा पर परिचर्चा होगी। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और प्रदेश में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सत्तारूढ भाजपा सरकार को घेरती रही है। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने शिमला दौरे के दौरान हिमाचल में शिक्षा और बदहाल सरकारी स्कूलों को लेकर अलोचना कर चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के दौरे को एतिहासिक करार देते हुये कहा कि देवभूमि बड़े समय से इंतजार कर रही थी और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर महीनों से आम आदमी पार्टी जो हिमाचल प्रदेश में सवाल खड़ा कर सरकार को घेर रही है उसके चलते खुद केजरीवाल शनिवार को हमीरपुर में शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद करने आ रहे है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्कूलो के खस्ताहाल है और शिक्षा का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक न तो भाजपा ने प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था की सुध ली और न कांग्रेस ने लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने ये बेड़ा उठा रखा है कि हिमाचल में भी दिल्ली की तरह अब शिक्षा व्यवस्था को सुधारना है और पटरी पर लाना है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल में शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी शिक्षा पर संवाद करने को आगे आई है और राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहती है। गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल की समस्त जनता केजरीवाल की आभारी रहेगी कि उनके बच्चों के भविष्य के लिए केजरीवाल कितने सजग है,देवभूमि में उनका स्वागत व अभिनंदन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+