Video: रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान जब आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, बढ़ी तनातनी

नई दिल्ली, 06 जून। मंहगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस इन दिनों भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को सड़क से संसद तक घेरने में जुट गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता इन दिनों पूरे देश में सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को उस वक्त कांग्रेस का विरोध विफल रहा जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट सड़कों पर आपस में भिड़ गए।

Congress Protest

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध के साथ ही देश के अन्य राज्यों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। शनिवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली गई। जिसका उद्देश बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जनता के बीच सत्ताधारी दल का विरोध करना था। कांग्रेस का ये विरोध हिमाचल प्रदेश के नाहन में हुआ।

प्रदर्शन के दौरान नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे दिखाई दिए। रोजगार संघर्ष यात्राके दौरान कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इस दौरान विरोध इतना बढ़ा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को बेरहमी से पीटने लगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश के नाहन में कांग्रेस के दो गुटों में झड़प'।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर एकत्र है और उकने बीच झड़प हो रही है। कार्यकर्ताओं की इस झड़प के चलते रविवार को नाहन में कांग्रेस के मुद्दों पर यह प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+