सुखविंदर सिंह सुक्खू के गांव में जश्न का माहौल, पत्नी ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगले सीएम होंगे। उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। उनकी पत्नी ने पार्टी का आभार जताया।

cm

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को उनके नाम का ऐलान कर दिया। अब रविवार को उनका शपथ ग्रहण होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं सुक्खू के नाम का ऐलान होते ही उनके शिमला वाले आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसके अलावा उनके पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है। गांव के बेटे के सीएम बनने की खबर मिलते ही सभी खुशी से झूम उठे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी ने कहा कि हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। मैं राज्य के लोगों और पार्टी आलाकमान की शुक्रगुजार हूं, मैं कल (रविवार) शिमला जाऊंगी।

सुखविंदर सिंह का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। उनका अपने गांव से करीबी रिश्ता है। जैसे ही नादौन में सुक्खू के सीएम बनने की खबर पहुंची, वैसे ही वहां पर ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गए। इसके बाद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया। उनके परिवारवालों को भी बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर सुक्खू के समर्थकों में भी खुशी का माहौल है। शिमला में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया।

जयराम ठाकुर से मिले सुक्खू
वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई नेता सीएम आवास पहुंचे। वहां पर उन्होंने जयराम ठाकुर से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बात करते हुए निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि ये एक शिष्टाचार भेंट है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। हम हिमाचल के लोगों की सेवा के लिए मिलकर काम करेंगे। वहीं सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और कई अन्य नेता रविवार को शपथ समारोह में शामिल होंगे। मैं नई जिम्मेदारी देने के लिए सभी का आभार जताता हूं।

कांग्रेस के पास है पूर्ण बहुमत
हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं, जिसमें पूर्ण बहुमत के लिए 35 सीटें चाहिए। वहां पर कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी के खाते में 25 सीटें आईं। इसके अलावा तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। इसका उल्टा परिणाम गुजरात में आया, वहां बीजेपी ने 156 सीटें और कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+