Himachal में 1 अप्रैल से घर बनाना होगा और भी महंगा, जानिए क्या है इसका अमेरिका कनेक्शन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में घर बनाना 1 अप्रैल से और महंगा होने वाला है। क्योंकि, अमेरिका से आयात किए जाने वाले कोयले पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो अब बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है।

Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: अगर आप भी हिमाचल प्रदेश में अपने सपनों का घर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, अब हिमाचल प्रदेश में घर बनवाना और भी महंगा होने वाला है। जी हां...1 अप्रैल से ईंटों की कीमतों में एक हजार रुपए तक का इजाफा होने वाला है। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए जब सीमेंट, सरिये की कीमत बढ़ाई गई थी। तो वहीं, अब ईंटों के दाम भी आसमना छूने को बेताब हैं। आपको बता दें कि इस वक्त प्रदेश में ईंटों के दाम 6,500 से लेकर 13,000 रुपये तक प्रति हजार हैं।

ईंट महंगी होने के पीछे अमेरिका कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में ईंटों के दाम बढ़ने का मुख्य अमेरिका से आयात किए जाने वाले कोयला है। क्योंकि, अधिकतर भट्ठा मालिक ईंट पकाने के लिए अमेरिका से आयात किए जाने वाले कोयले का इस्तेमाल करते हैं। खबर के मुताबिक, अमेरिका से आयात किए जाने वाले कोयले की कीमत अभी तक 18,000 रुपये प्रति टन है, लेकिन अब यह 25,000 रुपये पहुंच गई है। पहले अमेरिकन कोयले पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता था, जो अब बढ़कर 12 प्रतिशत हो गया है।

अमेरिका से आयातित कोयले की डिमांड है ज्यादा
दरअसल, अमेरिका से आयातित कोयले की गुणवत्ता भारत के झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से आने वाले कोयले से बेहतर मानी जाती है। इसलिए, अमेरिका से आयातित कोयले की डिमांड भी ज्यादा है। भट्टा मालिकों ने बताया कि अमेरिका से आयातित कोयले की कीमतें बढ़ने से ईंटों की कीमतों में इजाफा होगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि विदेश से आयात कोयले का दाम कम करने के लिए कदम उठाए।

बिल्डिंग मैटेरियल के दाम भी बढ़े
खबर के मुताबिक, बढ़ी कीमतों के साथ अमेरिका से आयातित कोयले की नई खेप भट्ठों पर 25 मार्च तक पहुंचेगी। तो वहीं, मार्च तक एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट की प्रति बैग कीमत 430 रुपये तक रही। अब इसके दाम 432 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गए हैं। सरिया मार्च से पहले 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक था और अब इसके दाम 6500 रुपये पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+