अमित शाह आज मिशन हिमाचल पर, दो रैलियां करेंगे संबोधित
शिमला। हिमाचल में लगातार दो दिनों तक पीएम मोदी की रैलियों के बाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज फिर हिमाचल में चुनाव प्रचार करने उतरेंगे। शाह यहां कई रैलियों को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि अमित शाह हिमाचल प्रदेश में लगातार जनसभा कर रहे हैं।

अमित शाह आज यहां रामपुर, बद्दी में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं अमित शाह के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इससे पहले शाह ने पिछले सप्ताह मंडी में रैली को संबोधित किया था। जहां उनके निशाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रहे थे। मंडी रैली में अमित शाह ने कहा था कि 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, उन सभी नतीजों को राहुल गांधी याद करें। हर जगह की तरह इस बार हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है सियासी लड़ाई
हिमाचल प्रदेश के सियासी अखाड़े में इस बार प्रत्याशी सोशल मिडिया को भी अपना हथियार बना रहे हैं। चर्चा में बने रहने के लिये अखबार के बजाये यह हथियार ज्यादा कारगर साबित हो रहा है। नेताओं की मनपसंद अब डिजिटल मिडिया बन गया है। यही वजह है कि प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ते ही सोशल मिडिया पर भी सियासी महौल गरमा गया है। ट्विटर, फेसबुक व वाट्सएप से लेकर इंस्टाग्राम तक में भाजपा व कांग्रेस जमकर प्रचार कर रहे हैं तो इस मामले में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ रही सीपीआईएम भी पीछे नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications