कांग्रेस को 'ऑपरेशन लोटस' का डर, हिमाचल के विधायकों को राजस्थान भेजने की प्लानिंग!
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती सुबह 08 बजे शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी में हिमाचल में कांटे की टक्कर दिख रही है। इसी बीच कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है।

Himachal Pradesh Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हिमाचल चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है। कांग्रेस को इस बात का शक है कि कहीं भाजपा 'ऑपरेशन लोटस' न चलाए। इससे बचने के लिए कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के विधायकों को राजस्थान भेजने की प्लानिंग कर रही है। सूत्रों के हवाले से मीडिया ने रिपोर्ट की है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा द्वारा 'ऑपरेशन लोटस' के प्रयासों को रोकने के लिए कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के विधायकों को राजस्थान में शिफ्ट करने की बना रही है। सूत्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 'ऑपरेशन लोटस' से बचने के लिए विधायकों को स्थानांतरित करने का काम सौंपा गया है।
विधायकों को हिमाचल से राजस्थान बसों से ले जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं और उनके आज 08 दिसंबर को शिमला पहुंचने की भी उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करेगी या कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। गुजरात में अब तक 1985 के बाद कोई भी पार्टी दोबारा सरकार नहीं बना पाई है। हिमाचल प्रदेश की पुरानी "परंपरा" की ओर देखे तो ये कांग्रेस की बारी है वापसी की। हालांकि एग्जिट के मुताबिक हिमाचल में भाजपा वापसी कर सकती है। कई एग्जिट पोल में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर भी बताई गई है।
हिमाचल प्रदेश के 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 55 लाख मतदाताओं में से 75 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications