Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंडी में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के रोड शो से AAP का 'मिशन हिमाचल' शुरू

मंडी। पंजाब में चुनावी जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश के लिए योजना तैयार करना शुरू कर दिया है। क्योंकि इसी वर्ष नवंबर में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। आप ने चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी को चुना है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज यानी बुधवार को मंडी में रोड शो किया। रोड शो शुरू होने से पूर्व आप के सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि रोड शो दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

arvind kejriwal and bhagwant mann did road show in mandi

अरविंद केजरीवाल, जिनकी पार्टी हाल ही में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद अपने पदचिह्न का विस्तार करना चाह रही है, उन्होंने दावा किया कि अगर आप सत्ता में आती है तो आप "हिमाचल परदेश से भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी"।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार मिटाया, फिर पंजाब में। अब, हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आप ने अपना चुनावी अभियान शुरू करने के लिए मौजूदा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह क्षेत्र मंडी को चुना है। हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले यह पार्टी का पहला बड़ा कार्यक्रम है और यह पहाड़ी राज्य में जनता के मूड को भी प्रदर्शित करेगा।

हिमाचल में इस साल के अंत में और एक अन्य भाजपा शासित राज्य गुजरात में चुनाव होने हैं। आप ने शिमला नगरपालिका चुनाव लड़ने की भी घोषणा की है, जिसके लिए कार्यक्रम बहुत जल्द होने की उम्मीद है। पिछले महीने आप ने संगठन का विस्तार करने और हिमाचल में चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आठ सदस्यीय टीम नियुक्त की थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को चुनाव प्रभारी बनाया गया है और आप की जीत के बाद से कई बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। दुर्गेश पाठक को प्रदेश प्रभारी, रत्नेश गुप्ता को डिप्टी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+