'हिमाचल सेब' का बॉयकॉट करने की AIMIM नेता ने कर दी अपील, बीजेपी ने लताड़ा तो किया ये काम
Himachal Pradesh News: हिमाचल के सेब का बॉयकॉट की अपील करके AIMIM नेता शोएब जमाई ने एक नए विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) नेता का यह बयान संजौली में अवैध मस्जिदों को लेकर हो रहे विवाद के बाद आया है।
AIMIM नेता शोएब जमाई ने मुस्लिम व्यापारियों से हिमाचल प्रदेश से आने वाले सेबों का बहिष्कार करने को कहा। शोएब जमाई के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल का बागवान ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, शोएब जमाई अपने X हैंडल से एक विवादित पोस्ट शेयर किया था। हालांकि, उसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

एआईएमआईएम नेता शोएब जमाई ने लिखा था, 'अब तो हद हो गई है। चलिए शुरू करते है आर्थिक बहिष्कार। मैं हिमाचल की सेब मंडी में बड़ी तादाद में खरीदारी करने वाले सभी मुस्लिम (बाहरी) व्यापारियों से अपील करता हूं (जो कि लगभग 80% है) कि हिमाचल प्रदेश के सेब का बॉयकॉट किया जाए।'
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि तुम्हें रब का वास्ता इस नफरत भरे बाजार से कोई खरीदारी मत करो। मैं सरकार से ये भी अपील करता हूं कि हिमाचल से दिल्ली आने वाले (बाहरी) लोगों का आधार कार्ड चेक किया जाए। हम ठंड के दिनों में इनसे कोई सामान नहीं खरीदेंगे। इस पोस्ट के बाद जमई की आलोचना हुई, जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगनी पड़ी।
बीजेपी ने कुछ यूं घेरा
शोएब जमाई के इस पोस्ट को लेकर अब बीजेपी के प्रवक्ता चेतन बरागटा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शोएब जमाई का ये कहना कि भारत का विशेष समुदाय हिमाचल प्रदेश के सेब न खरीदे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान उन्हों शोएब के बयान की निंदा करते हुए कहा कि हिमाचल का बागवान ऐसी धमकियों से डरने वाला नहीं है।
सेब बागवानी हमारे पूर्वजो के द्वारा स्थापित किया गया उद्योग है। ये हमारी आर्थिकी का प्रमुख साधन है, जिसको चलाना और संभालना बागवान बेहतर जानता है। बरागटा ने कहा कि शोएब जमाई कान खोलकर सुन लें, बागवान अपनी मेहनत से अपनी मार्केट खुद बनाने में सक्षम है।
तो वहीं, इस विवाद के बीच बीजेपी नेता बरागटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से जामई के बयानों की गंभीरता को पहचानने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, AIMIM नेता शोएब जमाई ने पोस्ट पर विवाद बढ़ता देखा तो उसे डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications