अब AAP ने हिमाचल में किया चुनाव लड़ने का ऐलान, सत्येंद्र जैन बोले-सभी 68 सीटों पर लड़ेंगे
शिमला, 12 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली एतिहासिक जीत के बाद उत्साहि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में चुनावी ताल ठोक दी है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने सियासी सरगर्मियां तेज कर दी है। शिमला में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने रोड शो किया और वर्करों के साथ जश्न मनाया। सत्येंद्र जैन का ढोल बजाकर स्वागत किया गया। सत्येंद्र जैन ने शिमला में शनिवार को प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सितेंद्र जैन ने कहा कि जिस तरह से पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है ।उसी तरह आप हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है। सत्येंद्र जैन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम जनता का सहयोग मिला है। इससे आप का उत्साह बढ़ा है। अब आप हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी। हिमाचल में आप का मुकाबला भाजपा से ही होगा। कांग्रेस से आप को कोई चुनौती नहीं है। आप भाजपा को हराने का मंत्र जानती है।
Recommended Video
जैन ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा सरकारों से लोग दुखी हैं और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को तीसरा विकल्प देने जा रहा है हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा। हिमाचल में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करेगी। शिमला नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी और इससे पहले भी निगम चुनाव लड़ा है। जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल आएंगे।
उन्होंने कहा कि, भाजपा कांग्रेस के बड़े नेता आम आदमी के संपर्क में है और जल्द ही पार्टी भी ज्वाइन करेंगे उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा सड़क जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि, आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में सभी 68 सीटों पर चुनाव लडने जा रही है। बता दें कि, हिमाचल में इसी साल अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।












Click it and Unblock the Notifications