हिमाचल में बारिश का कहर, अब तक 88 लोगों की गई जान, किन्नौर में NDRF ने 28 लोगों को बचाया

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। मनाली, मंडी, किन्नौर सहित कई पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और भारी बारिश के चलते सड़कें, पुल और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से अब तक राज्य में 88 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में आई तबाही को लेकर राज्य सरकार ने बताया कि बारिश के कारण अब तक 88 लोगों की जान चली गई है, 16 लापता हैं और 100 घायल हुए हैं। प्रदेश भर में 492 जानवरों की भी मौत हो चुकी है।

Himachal Pradesh

28 लोगों का किया रेस्क्यू

वहीं एनडीआरएफ के संयुक्त बचाव अभियान ने किन्नौर के कारा क्षेत्र में फंसे 28 चरवाहों/ट्रेकरों को सुरक्षित बचाया गया है। एनडीआरएफ ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से काफनू गांव से 15 किलोमीटर दूर 11 लोग फंस गए। 12 जुलाई को एनडीआरएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार नेगी के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल ने सभी 28 व्यक्तियों को सफलतापूर्वक बचाया।

इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी, सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बचाने के लिए राज्य में पर चल रहे अभियानों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के रास्ते में 5,500 से अधिक वाहन मंडी को पार कर चुके हैं। औट में फंसे वाहन भी निकाल लिए गए हैं। कसोल से 2000 से अधिक पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर आ गए हैं।

सिस्सू में फंसे पर्यटकों को टालिंग गांव के रास्ते निकाला गया, 150 से ज्यादा वाहन अटल टनल पार कर चुके हैं। चंद्रताल में फंसे लोगों को निकालने के लिए एक बड़ा बचाव दल गया है।

कुल्लू से अब तक 13 शव निकाले

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कुल्लू से अब तक 13 शवों को निकाला गया है। फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी सुरक्षित निकाला गया है। कंट्रोल रूम खुले हैं जिससे हमसे संपर्क किया जा रहा है। अब तक 1500 परिवार से हमने संपर्क कर चुके हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+